हमारे बारे में
नार्थ अमेरिका में भारत की राष्ट्रीय भाषा 'हिन्दी' का पहला समाचार पत्र 'हम हिन्दुस्तानी' का शुभारंभ 31 अगस्त 2011 को न्यूयॉर्क में भारत के कौंसल जनरल अम्बैसडर प्रभु दियाल ने अपने शुभ हाथों से किया था। 'हम हिन्दुस्तानी' साप्ताहिक समाचार पत्र के शुभारंभ का यह पहला ऐसा अवसर था जब नार्थ अमेरिका में पहला हिन्दी भाषा का समाचार पत्र भारतीय-अमेरिकन्स के सुपुर्द किया जा रहा था। यह समाचार पत्र मुख्य सम्पादकजसबीर 'जे' सिंह व भावना शर्मा के आनुगत्य में पारिवारिक जिम्मेदारियों को निर्वाह करते हुए निरंतर प्रकाशित किया जा रहा है ताकि समूह भारतीय-अमेरिकन्स को भारतीय समाचारों के साथ-साथ अन्य जानकारियों से भी रू-ब-रू करवाया जा सके। 'हम हिन्दुस्तानी' समाचार पत्र को प्रसिद्ध शख्सियत प्रो. इंद्रजीत सिंह सलूजा, जोकि अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्र 'दि इंडियन पनोरमा' के मुख्य सम्पादक हैं, के प्रेरणास्त्रोत व आनुगत्य में शुरू किया गया था। 'हम हिन्दुस्तानी' सप्ताह के हर शुक्रवार को प्रकाशित होता है जबकि वैबसाइट पर रोजाना अपडेट किया जाता है। 'हम हिन्दुस्तानी' अमेरिका के अलावा कनाडा व भारत के साथ-साथ यूरोप व आस्ट्रेलिया में भी प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा हिंदी समाचार पत्र 'हम हिन्दुस्तानी' के साथ-साथ पंजाबी भाषा में भी 'असली पंजाबी' सप्ताहिक होने के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा में 'हम हिन्दुस्तानी' भी साप्ताहिक समाचार पत्र प्रकाशित किया जाता है। 'हम हिन्दुस्तानी' के समूह पाठकों को शुभकामनाएं।